बसना: लिखित सूचना देने के बाद भी महीनों से बंद पड़े हैण्डपम्प को नहीं सुधरवा रहे सरपंच
बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत अरेकेल के वार्ड नं 11 तहसील आफिस के पास एक हैंडपंप है जो महीनों से बंद पड़ा है. जिससे आस-पास के मोहल्ला निवासियों और तहसील कार्यालय आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
जानकारी विदित हो कि यह हैंडपंप आसपास के लोगों का पानी निस्तारी हेतु एकमात्र साधन है, ग्राम पंचायत अरेकेल के वर्तमान सरपंच को इसकी जानकारी 15 से 20 दिन पहले लिखित एवं घर जाकर कई बार मौखिक रूप से दी गई परन्तु सरपंच द्वारा केवल आश्वासन देकर समस्या की गंभीरता को टाला जा रहा है.ज्ञात हो कि वर्तमान अरेकेल सरपंच चित्ररेखा जगत के पति थानसिंह जगत प्रसिद्ध बोर मिस्त्री है इसके बाद भी ग्राम पंचायत के वार्ड क्र 11 का हेंडपम्प ठीक नही किया जा रहा है. वार्ड वासियो ने उक्त हेंड पंप में बोर मोटर लगाने की गुहार लगाई है.
चुनाव से पहले घर-घर
जाकर सरपंच प्रत्याशियों द्वारा बड़े से बड़ा वादा किया जाता है और जब काम करने की
बारी आती है तब कोरा आश्वासन देकर पीठ दिखया जाता है, एक छोटा सा काम अगर पंचायत नहीं करा सकती तो हम इनसे आगे
और क्या उम्मीद कर सकते हैं.
अन्य सम्बंधित खबरें