महासमुंद : उधारी पैसा वापस न करने की बात को लेकर रसोईया को मिली जान से मारने की धमकी.
महासमुंद क्षेत्र के बग्गा चौक के पास उधारी पैसा वापस न करने की बात को रसोईया को लेकर अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
सविता भोई ने पुलिस को बतायी कि वह आदिम जाति कल्याण विभाग महासमुंद में रसोईया के पद पर कार्यरत है. लक्ष्मी कहार रिश्ते में उसका देवर लगता है जो करीब तीन वर्ष पूर्व 1,50000 रूपये उधारी लिया था जिसे अभी तक वापस नही किया है पैसा के लिये कई बार बोली परंतु उसका पैसा देने का नाम नही ले रहा है एवं उसे पैसे की अति आवश्यकता है कि उसको बार-बार आश्वासन देकर टाल मटोल कर रहा है कि मुझे बार बार पैसे की मांग करती है तेरा पैसा खा जाउँगा क्या कहते अभी तक घुमा रहा है कि दोपहर 08 फरवरी 22 के 3 बजे को उसे बग्गा चौक के पास उसे देखकर रूका और मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा तेरा पैसा लेकर भाग रहा क्या तु मेरा जगह बदनामी कर रहा है कहते मां बहन की बुरी बुरी गालिया देने लगा अगर, दुबारा पैसा मांगी तो जान से मारने की धमकी देते भाग गया घटना को उसकी सहेली देखी सुनी है उस घटना से वह काफी भयभीत है उसके साथ कभी भी अप्रिय घटना कर सकता है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.