सरायपाली: बिजली विभाग में कार्यरत सहायक ऑपरेटर ठेकेदार के मन... - CG Sandesh

सरायपाली: बिजली विभाग में कार्यरत सहायक ऑपरेटर ठेकेदार के मनमानी रवैये से परेशान, ठेका परिवर्तन कराने की मांग

सरायपाली: सरायपाली डिवीज़न के 33 /11 KV सब स्टेशनों में कार्यरत सहायक ऑपरेटर ठेकेदार के मनमानी रवैये से परेशान हैं. ठेकेदार उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है और उनके वेतन में कटौती करता है. वेतन कटौती के सम्बन्ध में ठेकेदार को बोलने पर वह ऑपरेटरों को काम से निकालने की धमकी देता है. ठेकेदार के मनमानी रवैये से परेशान होकर ऑपरेटरों ने ठेका परिवर्तन के सम्बन्ध में कलेक्टर, श्रम पदाधिकारी और अधीक्षण यंत्री (छ.ग.रा.वि.वि. कंपनी मर्या. महासमुंद) को ज्ञापन सौंपा है.

इससे पूर्व 25 जनवरी को सहायक ऑपरेटरों द्वारा ठेकेदार के खिलाफ विभाग और प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी मनमानी पूर्वक कार्य करने की शिकायत अधीक्षण यंत्री से की गयी थी लेकिन अभी तक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी. जिसके बाद सहायक ऑपरेटरों ने ठेका परिवर्तन कराने की मांग की है.

सहायक ऑपरेटरों ने बताया की वे यूनिक ट्रेडर्स (मनोज ढोलकियां) के अंतर्गत विगत 8-9 वर्षो से सब स्टेशन सहायक ऑपरेटर के रूप मे सराईपाली डिवीज़न मे कार्यरत हैं. उन्हें ठेकेदार द्वारा आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. उन्होंने ज्ञापन में अपनी समस्याओं का बिन्दुवार जिक्र किया है, जो निम्न हैं –

1. इन 8-9 वर्षो मे आज तक जोइनिंग लेटर के साथ साध आई कार्ड जारी नही किया गया है.

2. वेतन पर्ची मे साइन नहीं कराया जाता फिर भी उनका बिल अधिकारियों द्वारा पास कर दिया जाता है.

3. वेतन मे विसंगती होना. वेतन ऑपरेटरों का सराईपाली डिवीज़न मे 7826 से 8167 रुपये बनता है, किन्तु उन्हें वेतन मे कटौती करके सिर्फ 5500 से 7000 रूपए तक दिया जाता है.

4. EPF की राशि जमा नही की जाती है.

5. ESIC आज दिनांक पर्यत तक जारी नही किया गया है.

6. हर वर्ष दिवाली पर दिये जाने वाला बोनस् नहीं दिया जाता है.

7. ठेकेदार को वेतन कटौती के बारे में बोलने पर काम से निकालने की धमकी दी जाती है.



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें