अधिक दाम पर डीएपी एवं यूरिया विक्रय करने वाले दुकानदारों पर ... - CG Sandesh

अधिक दाम पर डीएपी एवं यूरिया विक्रय करने वाले दुकानदारों पर की जा रही कार्रवाई

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त जांच टीम द्वारा अधिक दाम पर डीएपी व यूरिया बेचने वाले दुकानदारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कृषक के मौखिक शिकायत पर टीम द्वारा आज 10 फरवरी को तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमनी स्थित मुकेश ट्रेडर्स में दबिश देकर जांच किया गया। पीओएस मशीन के अनुसार 20 टन यूरिया खाद उपलब्ध होना चाहिए लेकिन केन्द्र में रखे मशीन को खराब होना बताया गया तथा वर्तमान में स्टॉक नहीं होना बताया गया।

दुकान में किसी भी प्रकार का विक्रय दस्तावेज नहीं दिखाया गया। ना ही पीओएस मशीन चालू स्थिति में पाया गया, अनुज्ञप्ति पत्र भी मौके पर नहीं दिखाया गया। जिसके कारण उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का उलंघन पाए जाने के कारण संबंधित मुकेश ट्रेडर्स सोमनी को सील करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा ग्राम नवागांव में मोहनीश धनकर द्वारा संचालित कृषि केन्द्र की भी जांच की गई। इस केन्द्र में खाद का स्टॉक नहीं पाया गया। इस केन्द्र में भी रसीद बुक आदि पेश नहीं करने के कारण प्रकरण तैयार किया गया।
राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल में तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, सहायक संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार वर्षा तिवारी, उर्वरक निरीक्षक अविनाश दुबे व कृषि विकास अधिकारी एसके पाण्डेय उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें