किसानों को गाड़ी से कुचलने के मामले के मुख्य आरोपी को मिली ज... - CG Sandesh

किसानों को गाड़ी से कुचलने के मामले के मुख्य आरोपी को मिली जमानत, राकेश टिकैत ने उठाए सवाल

लखीमपुर कांड के मुख्‍य आरोपी आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें कल जेल से रिहाई मिल सकती है. आशीष केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे हैं. आशीष किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार डालने के मामले में मुख्‍य आरोपी हैं. इस घटना में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आशीष मिश्रा को जमानत दी है. मामले की सुनवाई पहले ही हो चुकी थी. आज कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया है. बताया जा रहा है कि बेल बांड भरने के बाद आशीष को कल जेल से रिहाई मिल सकती है.

लखीमपुर हिंसा में आशीष मिश्रा के शामिल होने के आरोपों को गलत बताते हुए शुरू में कई तरह के तर्क दिए गए थे. आशीष मिश्रा और उनके परिवार का कहना था कि घटना के वक्‍त वह वहां थे ही नहीं. हालांकि बाद में एसआईटी जांच में आशीष मिश्रा को मुख्‍य आरोपी बताया गया.

आशीष की जमानत को लेकर किसान नेता राकेश सिंह टिकैत ने तुरंत सवाल उठाया. उन्‍होंने कहा कि वह इस बात को यूपी में बीजेपी के खिलाफ प्रचारित करेंगे. उन्होंने गंभीर मामले में जल्दी जमानत मिलने की बात कहकर कहा कि कोई आम आदमी होता तो क्या इतनी जल्दी बेल मिलती?

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें