महासमुंद: ग्राम खैरा के उपसरपंच के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव
महासमुंद: महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरा के सरपंच और पंचों ने आज अनुभाग के एसडीएम भागवत जायसवाल को कई मुद्दों पर उपसरपंच को घेरते हुये पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव आवेदन दिया था। इसी तारतम्य में एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार महासमुंद सूरज बंछोड को पीठासीन अधिकारी बनाते हुये अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसी माह की 22 तारीख़ को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें