जिला जेल महासमुंद में 314 केदियो का मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन
महासमुंद:10 फरवरी 2022 को जिला जेल महासमुंद में मानसिक स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर एवं तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 314 मरीजों स्क्रीनिंग किया गया। जिसमेँ 15 मरीजों में समान्य मानसिक तनाव और 3 मरीजों में गंभीर मानसिक तनाव देखा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन के मंडपे और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के निर्देशानुसार । मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामगोपाल खूँटे
तनाव प्रबंधन उपाय और तनाव ऊपर चित्र लेखन। के माध्यम से चर्चा किया गया जिसमें केदियो ने बताया की तनाव तब होता हैं।
1) परिवार वाले से बात चित नही हो पाता। मिलने के लिये समय पर नही आते।
2) शादी ब्याह में हम शामिल नही हो पाते।
3) सूख दुख में शमील नही हो पाते।
4) समय पर बेल नही मिल पाता।
5) हमारे पत्नी बच्चे, और बुजुर्ग माता पिता का ख्याल कौन रखेगा।
6) यहाँ हर तरफ बन्धन है। अपनी मर्जी से बाहर नही जा पाते।
7) नशे की लत।
8) नकारत्मक सोचना।
कैदियो तनाव के प्रबंधन और उपाय भी बताये।
1) तनाव को कम करने के लिये हम आपस में एक दूसरे बात करते हैं।
2) आपस में हम समन्वय बनाते हैं।
3) समूह चर्चा करते है।
4) योग और साधना के साथ हल्का ब्यायाम करे।
5) मनोरंज के लिये टीवी देख
देखते है। पेपर पडते है।
6) समय पर परिवार वाले से फोन से बात करते है।
7) जीवन कौसल विकास की तकनीकी को अपनाते है।
8) अपनी खूबियाँ को निखारते है। जेसे कोई शिलाई कड़ाही कर्ता है। कोई प्रेस कर्ता है। कोई संगीत, भजन कीर्तन। कहानी। कूक का काम करना। गार्डनिंंग करना। सेलून कार्य। साफ सफाई। आदि।
9) नशा में कमी लाने की प्रयास करते है।
10) सकारात्मक बात ।
केदियो को बताया गया की जब तक रहे अपना घर मान कर रहे। आपसी समन्वय बना के रहे। रचनात्मक क्रिया कलाप करे। हर कोई ब्यक्ति में युनिक होता है उस खूबियाँ को पहचाने और सबके बीच प्रदर्शित करे। अत्यधिक मानसिक तनाव में न रहे।
कोविड महामारी के बारे में बताया गया कि कोविड 19 के नियमों को पालन करे। साफ सफाई का ध्यान दे। मास्क पहनकर रहे। सोसल डिस्टेंस बना के रहे। कोविड का टीका लगवाये। शत प्रतिशत टीका लगाया है बताये। किसी प्रकार से नशा पान न करे। जल्द बाजी न करे। अत्यधिक बोझिल न रहे। डिप्रेशन चिंता से बचे।
कार्यक्रम मे मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय महासमुंद राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम स्पर्श क्लिनिक से मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे और सूश्री टीकेश्वृरि गिरि गोस्वामी और जिला जेल अधीक्षक महासमुंद और समस्त स्टाफ व केदियो का सहयोग रहा। 314 केदियो ने भाग लिया गया। जिला जेल में प्रतिमाह 10 तारीख को शिविर का आयोजन किया जाता है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें