बसना : शराब के नशे में धमकी देकर कार को लगायी आग, मामला दर्ज.
बसना अंतर्गत ग्राम भंवरपुर में एक शराबी व्यक्ति ने गाडी कौन खडा किया है कहकर धमकी देकर कार को आग लगा दी, कार पुरी तरह से जल गया. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
सुरेन्द्र वैष्णव ने पुलिस को बताया कि 09 फरवरी को शाम के समय वह अपनी कार मारूति रिट्ज क्रं0 CG 04 HX 1203 को घर के सामने गली में किनारे रोज की तरह खडा किया था कि पडोस मे रहने वाले रामलाल मानिकपुरी द्वारा शराब के नशे में यहां गाडी कौन खडा किया है । आग लगा दुंगा कह कर गाली गलौच कर रहा था जिसे उन लोगो द्वारा नजर अंदाज कर अपने घर मे ही थे और रात्रि खाना खाकर सब सो गये कि रात्रि करीबन 12.30 बजे के आसपास रामलाल मानिकपुरी द्वारा उसकी कार को आग लगा दिये । पडोस की रहने वाली शांति बाई मानिकपुरी ने कार को जलते देखकर उन लोगो को जमा कर बतायी तो बाहर आकर देखा कि उसकी कार पुरी तरह से जल रहा था जिसे घर के बच्चो द्वारा तत्काल पानी से बुझाने का प्रयास किया फिर भी उसकी कार पुरी तरह से जल गया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 435-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.