बसना : ट्रक ने 11 केव्ही के बिजली पोल को मारी ठोकर, पोल क्षत... - CG Sandesh

बसना : ट्रक ने 11 केव्ही के बिजली पोल को मारी ठोकर, पोल क्षतिग्रस्त.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम उडेला में ट्रक वाहन ने 11 केव्ही के बिजली पोल को मारी ठोकर, पोल क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नीतीश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि छ0ग0 स्टे0 पा0 डि0कं0लि वितरण केंद्र भंवरपुर में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ है. 17 दिसम्बर 2021 को शाम के 6:00 बजे के आसपास सहायक लाइनमेन शैलेष तांडी द्वारा मोबाइल फोन से सूचना दिया कि ग्राम उड़ेला धान खरीदी केंद्र में ट्रक क्रमांक CG 04 JL 5772 द्वारा एक नग 11kvpcc पोल को टक्कर मारकर तोड़ दिया गया है मौके पर जाकर निरीक्षण करने पर एक नग पोल टूटा पाया गया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 139-LCG पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें