क्राइम पेट्रोल सीरियल के सीन से उत्तेजित होकर मामा ने किया भ... - CG Sandesh

क्राइम पेट्रोल सीरियल के सीन से उत्तेजित होकर मामा ने किया भांजी से दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी सगी भांजी से दुष्कर्म किया. कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर वार्ड में एक दिव्यांग मामा ने अपनी 15 वर्षीय सगी भांजी को हवस का शिकार बनाया है. नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता-पिता की मौत 4 साल पहले हो गई थी. तब से वह अपनी नानी के घर में ही रह रही थी. 30 जनवरी को पीड़िता के मामा मनीष मेश्राम ने भांजी को मोबाइल में क्राइम पेट्रोल देखने के बहाने अपने रूम में बुलाया और सीरियल देखने के दौरान किसी सीन से उत्तेजित होकर मामा की नीयत अपनी ही सगी भांजी पर बिगड़ गई और उसने घर में किसी और के नहीं होने का फायदा उठाकर भांजी को अपनी हवश का शिकार बना डाला. पीड़िता ने घटना के संदर्भ में अपनी सहेली को बताया था, जिसके बाद पीड़िता की सहेली ने अपने पिता को घटना से अवगत करवाया. सहेली के पिता ने इसकी शिकायत बाल संरक्षण आयोग में की. आरोपी मनीष मेश्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें