तुमगाँव : जमीन खरीदी की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, का... - CG Sandesh

तुमगाँव : जमीन खरीदी की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत पारस ट्रेडर्स दुकान के पास जमीन खरीदी की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट कर एक दुसरो को जान से मारने धमकी दी गई. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

हेमशंकर साहू ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी 2022 को दोपहर 02.30 बजे अपने जीजा सुंदर लाल साहू एवं दीदी प्रभा देवी साहू के साथ जमीन का सौदा शिव कुमार साहू के माध्यम से 02 लाख रूपये ग्राम खैरझिटी के नंद किशोर यादव को दिया गया था। उसी के चर्चा के लिए नंद किशोर के दुकान पारस ट्रेडर्स तुमगांव पैसा के संबंध नंद किशोर के बेटे पारस यादव से आकर बात किया। पारस यादव द्वारा मेरे दुकान में क्यों आये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर दुकान में रखे फावडा के बेट से उसे एवं उसके ड्रायवर मनोज डहरिया के साथ मारपीट किया. जिसमें उसे एवं उसके ड्रायवर को चोट आया है जो कि प्राणघातक हमला किया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि पारस कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि उसका हार्डवेयर का दुकान तुमगांव चौक में है तथा हेमशंकर साहू द्वारा उसके दुकान के समान को बाहर फेंक दिया तथा उसके पापा को भददी भददी व गंदी गंदी गाली गलौच किया तथा उसने मना किया तो उसे भी मारपीट किया तथा मोटर पाइप से उसे जान से मारने के लिये उठाया था उसके मोबाईल को तोड दिया जिससे वह अपने पापा को फोन कर बुलाया तथा उसके पापा और हेमशंकर के बीच की लेन देन के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है तथा इसी बात को लेकर हेमशंकर को बताया तो उसके तथा पिता के साथ मारपीट कर दिया तथा उसके दुकान के समान को बाहर फेंक दिया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें