महासमुंद: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 : जिले के 14 केन्द्रों पर होगी परीक्षा, 3854 परीक्षार्थी होंगे शामिल
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर नोडल अधिकारी एस.के. टण्डन ने आज जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में केन्द्राध्यक्षों की बैठक लेकर लोक सेवा आयोग परीक्षा निर्बाध, सफलतापूर्वक सम्पादित कराए जाने के लिए आयोग से प्राप्त आवश्यक दिशा-निर्देश की जानकारी दी।
नोडल अधिकारी एस.के. टंडन ने बताया कि लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 3854 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा (1201) में 450 परीक्षार्थी, शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा (1202) में 200, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद (1203) एवं शासकीय आशी बाई गोलछा आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद (1204) में 350-350 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) महासमुंद (1205) में 200, शासकीय डी.एम.एस. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद (1206) मेें 200, शिशु संस्कार केन्द्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्लब पारा महासमुंद (1207) में 300, वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, एफसीआई रोड, महासमुंद (1208) में 470, शांत्रि बाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, महामसुंद (1209) में 250, छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महामसुंद (1210) में 200 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसी प्रकार सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भलेसर रोड महासमुंद (1211) में 250, महर्षि विद्या मंदिर मचेवा (1212) में 250, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा महामसुंद (1213) में 200 एवं इंडियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बेलसोंडा महासमुंद (1214) में 184 परीक्षार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था की गई है।