हिन्दुत्व का प्रचार-प्रसार करना लक्ष्य - सपन गुप्ता - CG Sandesh

हिन्दुत्व का प्रचार-प्रसार करना लक्ष्य - सपन गुप्ता

बसना: हिन्दु युवा वाहिनी की बैठक सराईपतेरा में आहुत कि गई थी जिसमें सपन गुप्ता (प्रदेश महामंत्री) ने कहा कि हिन्दुओं उठो, जागो और सामर्थ के साथ हिन्दुत्व का प्रचार-प्रसार करो. हिन्दुत्व हमें संस्कार, अनुशासन और अन्याय के खिलाफ लड़ने का सामर्थ देता है. आने वाली सदी हिन्दुत्व की है, हिंदुत्व के रास्ते में जो पत्थर आये उसे ठोकर से हटाओं, पहाड़ आये सीने से हटाओं व रास्ते में आंधियां मुकाबला करे तो तुम आग बनकर आँधियों के पंख जला दो. हमारे दिल में जिगरा, आंखों में ज्वाला होना चाहिए हमें तलवार और ढाल की जरुरत नही हमारे खुन में उबाल होना चाहिए. हमें अपने पूर्वजों से सदैव सिख लेने चाहिए कि उन्होनें राष्ट्र कि आन-बान-शान के लिए सदैव तत्पर रहे मृत्यु को भी हंस गले लगा लिया.

बैठक में जिला-महामंत्री राजेश कुलदीप, लोकेश साहु, अमन बेहरा, संजय सामल, दीपक सामल, निरंजन भोई, दुर्बादल प्रधान, अनिल साण्ड, अलिप सामल, किशोर साण्ड, अभिमन्यु दीप, राजेश साहु, संत कुमार साण्ड, मनोज सामल, संतलाल कुमार और मधु सामल उपास्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें