बसना : स्कूल परिसर से चोरी करने वालो के खिलाफ प्राचार्य ने कराया मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत शासकीय स्कूल भूकेल में स्कूल परिसर से चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्राचार्य दिलीप ने पुलिस को बताया कि वह शास0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूकेल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है । 10 फरवरी 2022 को रात्रि 11 से 12 बजे के मध्य शास0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूकेल के छत के दिवाल में लगे सीसीटीवी कैमरा दो नग कीमती 10000 रूपये को ग्राम भूकेल के इमरान खान, शाहबाज एवं उनके एक अन्य साथी द्वारा चोरी कर कर लिया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें