फ़ूड इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहाँ से करें डाउनलोड...
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, रायपुर के अंतर्गत खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पदों हेतु भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 फरवरी 2022 को पूर्वान्ह 10:00 बजे से 1:15 बजे तक किया जायेगा.
प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट अपलोड कर दिया गया है. अभ्यर्थी दिनाक 11.02.2022 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है. ऑनलाइन आवेदन करते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन आई.डी. नंबर को एंटर कर अभ्यर्थी इंटरनेट से परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे.
यदि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइलनंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं.
यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जावें.
यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
Link 1 - क्लिक करें
Link 2 - क्लिक करें