विपक्ष में होने बावजूद भी क्षेत्र में बरकरार है रूपकुमारी की... - CG Sandesh

विपक्ष में होने बावजूद भी क्षेत्र में बरकरार है रूपकुमारी की लोकप्रियता, क्या आने वाले चुनाव में मिलेगा बसना विधानसभा से बीजेपी का टिकट ?

महासमुंद जिले में रूपकुमारी चौधरी भारतीय जनता पार्टी से एक ऐसा नाम है जो विपक्ष में होने के बावजूद सबसे अधिक लोकप्रिय राजनेताओं में से है. इन्होने अपने महज़ एक कार्यकाल के भीतर ही इतनी लोक्रियता हासिल कर ली की इन्हें बीजेपी के स्टार प्रचारकों में जाने जाना लगा.

अपने कार्यकाल के दौरान गाँव-गाँव में लोगों से जनसंपर्क साधना, उनकी समस्याएं सुनना, शासकीय योजनाओं के बारें में विस्तार से आम लोगों को जानकारी देकर उसका अधिक से अधिक लाभ दिलवाना उनकी खूबी रही है.

अपनी इन्ही उपलब्धियों के चलते विगत विधानसभा चुनाव में रूपकुमारी चौधरी को बसना विधानसभा से बीजेपी का टिकट मिलने हेतु सबसे प्रबल दावेदारों में देखा जाते रहा. हलाकि कि प्रत्याशी के तौर पर बीजेपी ने इन्हें मौका नहीं दिया. इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी सांसद के प्रत्याशी रूप में रूपकुमारी चौधरी के टिकट मिलने की चर्चाएँ तेज थी. हालाकि जातिगत समीकरण के कारण इन्हें मौका नहीं मिल पाया. लेकिन पार्टी ने इन्हें जिलाध्यक्ष बनाकार पुरे जिले की कमान सौंप दी.

जिलाध्यक्ष बनने के बाद रूपकुमारी चौधरी जिले में विपक्ष की भी भूमिका बखूबी से निभाती आ रही हैं. चाहे वह शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो, किसानों की समस्या हो, धर्मांतरण से लेकर गिरफ्तारी किसी भी तरह का मामला हो हर बात पर मिडिया के सामने बेबाकी से अपना बयान रखती हैं. साथ ही इनके नेतृत्व में जिले भर में कई विरोध प्रदर्शन भी होते हैं जिसके चलते इनकी लोकप्रियता बसना विधानसभा के साथ पुरे जिले में बरकरार है.

रूपकुमारी चौधरी उन राजनेताओं में से है जो अपनी कमियां और विरोध भी सहज रूप से स्वीकार करती देखी जा सकती है, जोकि अन्य राजनेताओं में बहुत ही कम देखने को मिलता है.

वर्त्तमान में बसना विधानसभा से रूपकुमारी चौधरी के आलावा बीजेपी से कोई भी प्रबल दावेदार नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते ऐसा माना जा सकता है कि आने वाले समय में बसना विधानसभा से बीजेपी रूपकुमारी चौधरी को शायद अपना उम्मीदवार बना सकती है.


अन्य सम्बंधित खबरें