बसना : बस स्टैंण्ड के होटल में सिगरेट मांगने को लेकर हुआ विव... - CG Sandesh

बसना : बस स्टैंण्ड के होटल में सिगरेट मांगने को लेकर हुआ विवाद, नहीं है कहने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.

बसना नगर के बस स्टैंण्ड में एक होटल में दो व्यक्तियों द्वारा मारपीट गाली गौच करने का मामला सामने आया है.      

प्रार्थी मनोरंजन सामल ने पुलिस को बताया कि बसना स्टैंड में उसका रंजन होटल है जहाँ 11 फरवरी 2022 के रात्रि 09:30 बजे वह दुकान में था तभी उसी समय मो. फिरोज उर्फ बिटु खान व प्रकाश यादव उसके रंजन होटल में आकर के जबरन उससे गुटखा सिगरेट मांगने लगे. जिसपर वह दुकान में सिगरेट गुटखा नही बेचता हूं कहा तो उन्होंने जबरदस्ती होटल के कर्मचारी सुरेश कुमार साहु को गुटखा सिगरेट कही से भी लाकर देने को कहने लगे. जिसपर सुरेश ने दुकान छोडकर नही जाऊंगा कहा तो मो. फिरोज उर्फ बिटु खान ने वाद विवाद कर गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से सुरेश कुमार को मारपीट किया जिससे उसे दांया आंख के पास एवं गाल में चोट आया है.

इस घटना को देखकर जब मनोरंजन सामल ने बीच बचाव कर मना किया तो प्रकाश यादव होटल में रखे सामान को फेंकने लगा व जान से आज मार देंगे कहते हुए भट्ठा में भी तोड फोड किया. जिसपर मनोरंजन सामल और उसका कर्मचारी दुकान बंद कर डर से वहां से चले गये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मो. फिरोज उर्फ बिटु खान व प्रकाश यादव के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें