महासमुंद जिलें में  23 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी - CG Sandesh

महासमुंद जिलें में 23 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आनंद छाबड़ा द्वारा जिलें में लंबित स्थाई वारंटो व लंबित अन्य वारंट के तामिली व निकाल हेतु निर्देश देने पर पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला द्वारा जिलें में अनुविभागीय अधिकारी (पु) महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, सरायपाली के नेतृत्व में समस्त थाना/चैकी स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया व स्थाई वारंट की तामिली हेतु पूरे जिलें में अभियान चलाया गया। 

जिस अभियान में विगत रात्रि में थाना महासमुंद से 05 स्थाई वारंट, थाना तुमगांव से 03 स्थाई वारंट, थाना पटेवा से 02 स्थाई वारंट, थाना बागबाहरा से 06 स्थाई वारंट, थाना कोमाखान से 02 स्थाई वारंट, थाना पिथौरा से 01 स्थाई वारंट, थाना सरायपाली से 03 स्थाई वारंट, थाना सांकरा से 01 स्थाई वारंट सहित कुल 23 स्थाई वारंट तामील कर 22 व्यक्ति को पकड़ा गया है। 

वारंटियों को सम्बंधित न्यायालयों में पेश किया गया। उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। यह अभियान पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0पुलिस अधीक्षक  मेघा टेम्बुलकर एवं अनु0अधिकारी (पु)  कल्पना वर्मा (महासमुंद),  विकास पाटले (सरायपाली)  कपिल चंद्रा (बागबाहरा),  विनोद मिंज (पिथौरा) के निर्देशन में थाना प्रभारी महासमुंद, तुमगांव, पटेवा, बागबाहरा, कोमाखान, पिथौरा, सरायपाली, सांकरा द्वारा की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें