सरायपाली : हार्न बजाने को लेकर लड़की से की बदतमीजी, समझाने गय... - CG Sandesh

सरायपाली : हार्न बजाने को लेकर लड़की से की बदतमीजी, समझाने गये परिजन तो कर दी जमकर पिटाई, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत वार्ड नं0 15 महलपारा में हार्न बजाने को लेकर लड़की से की बदतमीजी, समझाने गये परिजन तो कर दी जमकर पिटाई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

रवि निषाद ने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी 2022 को शाम को वह अपने घर में था कि उसकी बेटी अंजली निषाद आकर बतायी कि मोहल्ले का हिमांशु साहू व दुर्गेश निषाद दोनो मोटर सायकल से आये और जोर से हार्न दिये तो वह पलट के देखी तो क्या पलट के देख रही है तेरा बाप का सडक है जो बीच में चल रही है कहकर गाली गलौच किया कहकर बतलायी तो वह अपने परिजनो के साथ हिमाशु साहू के घर के पास बच्ची को क्यों गाली दिये कहकर समझाने गया था उसी बात में आवेश में आकर तुम कौन होते हो बोलने वाले यहां क्यों आये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर हिमांशु साहू ,दुर्गेश निषाद व सत्ते साहू हाथ मुक्का लाठी डंडा से मारपीट किये है बीच बचाव करने आये उसकी बेटी अंजली निषाद ,मां सोमेश्वरी निषाद, पत्नि गायत्री निषाद के साथ भी गाली गलौच मारपीट किये है।

हिमांशु साहू अपने हाथ में रखे छोटा पेचकस से उसके साथ मारपीट किये है जिससे उसके दाहिने आंख,दाहिने हाथ,बांये कंधा,बांये पैर के अंगुठा में एवं उसकी मां के बांये गाल ,दाहिने हाथ व उसकी पत्नि गायत्री निषाद के बांये हाथ कलाई, बांये कान में चोट लगी है। घटना को मुकेश मानिकपुरी, रामलाल यादव व अन्य लोग देखे सुने बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें