बसना : तहसील कार्यालय में लटका ताला, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अधिकारी कर्मचारी, आमजन परेशान.
हेमंत वैष्णव. रायगढ़ में राजस्व कर्मचारियों से वकीलों का विवाद अब आमजनों पर भारी पड़ रहा है. मामले में वकीलों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश भर में सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत आरआई, पटवारी, कोटवार हड़ताल पर चले गए हैं.
हड़ताल का असर बसना में भी देखने को मिल रहा है जहाँ अधिकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है और आमजन परेशान हैं.
मामले में पुलिस ने अब तक एक वकील की गिरफ्तारी की है, जानकारी के अनुसार पुलिस देर रात आरोपी वकीलों की तलाश में उनके घरों पर छापे मारे, लेकिन किसी का पता नहीं चला. सबके मोबाइल फोन बंद हैं.
राजस्व के अधिकारीयों का ऐसे हड़ताल में चले जाना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. यदि राजस्व के अधिकारी की कार्यवाही को लेकर पुलिस और शासन पर सवाल खड़े करेंगे तो ऐसे में आज जनों की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. इस हड़ताल से आम जन मानस के बीच कैसा सन्देश जायेगा ?
वहीं इस मामले में बसना तहसीलदार राम प्रसाद बघेल ने बताया कि रायगढ़ में हुए वकील और नायब तहसीलदार के बीच विवाद को लेकर जिले भर के तहसील कार्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है. जब तक बाकि वकीलों को भी गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगा जिसमे तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत आरआई, पटवारी और कोटवार भी हड़ताल पर रहेंगे.