सरायपाली : गेट का ताला तोड़ कर 1 लाख 25 हजार की मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.
सरायपाली थाना अंतर्गत झिलमिला वार्ड नंबर 08 में गेट का ताला तोड़ कर 1 लाख 25 हजार की मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
लक्ष्मण कुमार मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि भंवरपुर का निवासी है और उसने अपनी मोटर सायकल दो दिन पहले 11 फरवरी 2022 सुबह अपने परिचित लालचंद वैष्णव के जगन्नाथ विहार झिलमिला स्थित कालोनी में उनके घर रख दिया था जो कि 13 फरवरी 2022 के सुबह 03 बजे लालचंद वैष्णव द्वारा उसे सुचना दिया गया कि किसी ने मेन गेट तोडकर मोटर सायकल चोरी कर ली है।
वर्तमान मे मोटर सायकल CG 06 GT 7748 का बाजार मुल्य 125000 रूपये है और मोटर सायकल में जीपीएस लगा हुआ है जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया गया है।
प्रार्थी के लिखित आवेदन पर अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें