बसना : सड़क हादसे में वन विभाग के कर्मचारी की मौत
बसना के फोरलेन में आज सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें वन विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई।
मृतक का नाम सदानंद प्रधान उम्र करीब 50 वर्ष बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार सदानंद प्रधान सांकरा थाना के ग्राम गौरिया निवासी थे जो रात को ड्यूटी कर सुबह अपने सफेद रंग की एक्टिवा से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खेमड़ा ओवरब्रीज के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी जिससे वे करीब 200 मीटर घसीटते हुए सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गए और मौके पर उनकी मौत हो गई।
इस घटना की सूचना के बाद हाइवे पेट्रोलिंग, पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें