ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे आयुष्मान शिविर - CG Sandesh

ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे आयुष्मान शिविर

जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों का आयुष्मान पंजीयन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत नागलगुण्डा एवं इन्जरम में आयुष्मान शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य कार्ड बनवाने हेतु ग्रामीणों का पंजीयन किया गया। आयुष्मान कार्ड के जरिए अब ग्रामीण डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना सहित अन्य स्वास्थ्यगत योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत शासकीय या निजी अस्पतालों में पात्रतानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

’’आपके द्वार आयुष्मान अभियान’’ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र समस्त हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा कॉमन च्वाईस सेंटर में निःशुल्क बनाया जा रहा है। जिन ग्रामीणों ने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए हैं, वे नजदीकी च्वाईस सेंटर या स्वास्थ्य केन्द्र या शिविर के माध्यम से अपने परिवार के समस्त सदस्यों का पंजीयन अवश्य करवाएं।

15 और 16 फरवरी को ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

मुंगेली: कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्हांेने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना और डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जारी कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप कार्ड जारी नहीं होने पर अपनी असंतोष व्यक्त किया और इन योजनाओं के कार्ड बनाने के लिए 15 और 16 फरवरी अर्थात दो दिवसीय शिविर ग्राम पंचायतों में आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के ग्राम स्तरीय उद्यमियों (व्हीएलई) को ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर वसंत ने कहा कि इन योजनाओं के अंतर्गत प्रत्येक कार्डधारक परिवारों को शासकीय और चिन्हांकित प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख से लेकर 50 लाख रूपए तक के कैशलेस ईलाज (मुफ्त ईलाज) की सुविधा दी गई है। इलाज के दौरान होने खर्च का वहन सरकार द्वारा की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें