सिंघोड़ा : सगाई में लेट आये हो कहकर मारपीट, अंगुठा को दांत से... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : सगाई में लेट आये हो कहकर मारपीट, अंगुठा को दांत से काटकर किया अलग.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम छुईपाली में सगाई में लेट आये हो कहकर मारपीट, अंगुठा को दांत से काटकर अलग कर पहुचाया चोट, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

सुधीर कुलदीप ने पुलिस को बताया कि रायपुर मे फोटोकापी सेंटर मे काम करता है उसकी 14 फरवरी 2022 ग्राम छुईपाली की कुमारी प्रीति मुन्ना उम्र 24 साल के साथ उसका सगाई तय हुआ था जिसमे वह अपने परिवार एवं दोस्त यार एवं समाज को लेकर ग्राम छुईपाली आया था कि मनजीत सागर एवं उसके पिता स्माईल कुलदीप के साथ शिवा मुन्ना, सोम मुन्ना, एवं लोकेश मुन्ना के द्वारा लेट आये हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये बीच बचाव करने फ्रांसिस जेवियर गया था.

उसी बीच तीनो व्यक्ति शिवा मुन्ना, सोम मुन्ना, व लोकेश मुन्ना के द्वारा एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर उसके पिता स्माईल कुलदीप के दाहिने अंगुठा को दांत से काटकर अलग कर दिया जिससे खून बह रहा था तथा मंजीत सागर को मारपीट करने से उसके सिर व हाथ पैर मे चोट आया है जो सीएचसी सरायपाली मे ईलाजरत है घटना को उसके फूफा फ्रांसीस जेवियर, एवं दिपेन्द्र कुलदीप देखे व सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 326-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें