महासमुंद:  कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक - CG Sandesh

महासमुंद: कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक

महासमुंद: जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज पेयजल योजना की कार्य-प्रगति की जानकारी ली। बैठक में कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव ने तकनीकी स्वीकृति प्राप्त 46 सिंगल विलेज एवं 04 सोलर आधारित योजना के अनुमोदन एवं ऑनलाइन निविदा आमंत्रण का प्रस्ताव रखा। जिसे अनुमोदित किया गया।

कलेक्टर ने तीन ग्राम पंचायत के 06 ग्रामों की स्कूल, ऑगनाबड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य प्रशासकीय भवनों में रनिंग वाटर के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आमंत्रित ऑनलाईन निविदा निमंत्रण हेतु ड्रॉफ्ट एन.आई.टी. पर अनुमोदन किया। इसके साथ ही 07 रेट्रोफिटिंग, 18 सिंगल विलेज योजनाओं के लिए निविदावार प्राप्त हुई न्यूनतम दरों पर चर्चा एवं अनुमोेदन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. एस. आलोक, जिला जला एवं स्वच्छता मिशन के कार्यपालन अभियंता एस.के. धकाते सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें