महासमुंद: अलग-अलग घटनाओं में नाबालिग युवती सहित 2 ने की खुदखुशी
महासमुंद जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत हो गयी. पहली घटना तेन्दुकोना थाना क्षेत्र की है. जहाँ 14 फरवरी को एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती ने घर के परछी के म्यार मे साड़ी से फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका कुमारी गितांजली निषाद पिता स्व. जहारसिंह उम्र 15 साल ग्राम दाबपाली की निवासी थी.
दूसरी घटना पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी की है. जहाँ 15 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी की मुताबिक़ मृतक रामदास धृतलहरे पिता गौतरिहा उम्र 30 साल ग्राम पचरी का निवासी था. पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट पर से मार्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें