बसना : बिहारी ढाबा के परिसर में अधिक दाम पर बेचा जा रहा था क... - CG Sandesh

बसना : बिहारी ढाबा के परिसर में अधिक दाम पर बेचा जा रहा था किसानों को खाद, सुचना के बाद ट्रक सहित ट्रैक्टर किया गया जप्त.

हेमन्त वैष्णव. कल रात बिहारी ढाबा के परिसर में एक ट्रक को लगभग 200 बोरी रासायनिक यूरिया खाद का परिवहन करते हुए पकड़ा गया.

यह कार्यवाही सूचना मिलने पर पुलिस एवं कृषि विभाग द्वारा कार्यवाही किया गया. कार्यवाही के बाद ट्रक एवं एक ट्रैक्टर को बसना थाना लाया गया.

रात लगभग 9 से 10 बजे कई किसान बिहारी ढाबा के पास खाद लेने पहुचे थे, जहाँ ट्रक से ट्रैक्टर में खाद खाली करवाया जा रहा था और तय मूल्य से दोगुने तिगुने दामो में किसानों को बेचा जा रहा था. कई किसान इससे नाराज थे और सूचना खाद्य विभाग, कृषि विभाग और बसना पुलिस को दिया.

इसके बाद विभाग के अधिकारी और बसना पुलिस ने एक ट्रक और एक ट्रैक्टर को बसना थाना लाया.

मामले में बसना कृषि विभाग के एपीओ सामले ने कहा कि एक ट्रक में 200 बोरी रासायनिक खाद और एक ट्रैक्टर को बिहारी ढाबा से जप्त कर बसना थाना लाया गया है. आगे की कार्यवाही के लिए महासमुंद से इंस्पेक्टर आएंगे.

अधिकारी ने बताया कि कंसल खाध एवं बीज भंडार द्वारा यह खाध विक्रय किया जा रहा था.

आपको बता दें कि रवि फसल के लिए किसानों को खाद के लिए सरकार द्वारा तय किए गए मूल्य से दुगुने तिगुने दामों में खाद खरीदा बेचा जा रहा है.

बिहारी ढाबा के पास रात को बीजेपी नेता ओम प्रकाश चौधरी सहित किसानों ने कहा कि वैसे भी गर्मी की फसल में किसानों को ज्यादा फायदा नहीं होता है और अधिक दामों में किसानों को खरीदना पड़ रहा है.



अन्य सम्बंधित खबरें