स्कूल में अतिरिक्त फीस लिये जाने पर रोक लगाने पालक संघ ने दि... - CG Sandesh

स्कूल में अतिरिक्त फीस लिये जाने पर रोक लगाने पालक संघ ने दिया आवेदन

दुर्ग: कलेक्टर जनदर्शन में लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए. एक आवेदन जिले के एक स्कूल प्रबंधन के संबंध में पालक संघ का भी आया। पालक संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को सौंपे अपने आवेदन में कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्धारित मानकों के अलावा अतिरिक्त राशि फीस के रूप में वसूली जा रही है। इसकी जांच करा प्रबंधन पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। समोदा निवासी एक ग्रामीण ने जनदर्शन में अपनी जमीन में पंचायत द्वारा सड़क का निर्माण कराये जाने की शिकायत रखी। कलेक्टर ने इस संबंध में अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये। एकता परिसर मालवीय नगर की एक महिला ने बताया कि उन्होंने बैंक से किसी भी तरह का शापिंग कार्ड इशू करने आवेदन नहीं दिया था। फिर भी उनके खाते से 28 जनवरी को 68 हजार 880 रुपए निकाल लिये गये। जब बैंक में पता किया तो बताया गया कि उनकी यह राशि उनके शापिंग कार्ड का क्लोन बनाकर निकाली गई है। महिला का कहना है कि खाते से राशि निकालने का संदेश भी उन्हें नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह प्रबंधन की लापरवाही है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने खाते से आहरित राशि वापस दिलाने का निवेदन भी किया है।

कलेक्टर ने उन्हें बताया कि साइबर क्राइम के संबंध में बैंकर्स को भी निर्देशित किया गया है कि समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का निदान करें। जनदर्शन में एक पिता ने कैंसर से जूझती अपनी बिटिया के इलाज के लिए भी निवेदन किया। उनकी बिटिया का इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा है। जनदर्शन में अतिक्रमण से संबंधी आवेदन भी आये। कलेक्टर ने इन सभी आवेदनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें