पटेवा : शादी की बात को लेकर परिवार वालो ने की बेटी की जमकर प... - CG Sandesh

पटेवा : शादी की बात को लेकर परिवार वालो ने की बेटी की जमकर पिटाई, मामला दर्ज.

थाना पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बरभाठा में शादी की बात को लेकर परिवार वालो ने बेटी की जमकर पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पार्थिया ने पुलिस में की गई है.

विन्दावती मन्नाडे ने पुलिस को बतायी कि वह नरतोरा का निवासी है जो कि वह 3 फरवरी 2022 को वह अपने मायके बरभाठा आई थी । रात में अपने मायके में रात रूकी थी सुबह करीब 10:00 बजे वह अपने पिताजी खेन्द्रकुमार (पीकी) से बात कर रही थी मेरे छोटी बहन की शादी है मुझे कैसे निमंत्रण नही दिया गया एवं शादी कार्ड में मेरा कैसे नही है करके बात कर रही थी तभी तू मर गई है करके उसके पिताजी द्वारा गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी दिया गया एवं उसके चाचा हेमसिंग, प्रेमदास, जीतू एवं उसके चाची खुशीला बाई द्वारा उसे गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी के साथ साथ उसे बीच चौराहा में गली में घसीट घसीट कर मारा गया एवं कपड़ो को फाड़ दिया ।

उसे हेमसिंग, प्रेमदास, जीतू द्वारा अपशब्दो का उपयोग किया गया । उसके साथ गाली गलौच एवं मारपीट कर रहा है करके उसके ससुर झब्बूलाल को बुलायी उसे भी गाली गलौच मारपीट तू बागबाहरा में रहता है तुझे उठवा लूंगा जैसे अपशब्दो का और जान से मारने की धमकी दिया गया उसके चाचा हेमसिंग, प्रेमदास, जीतू एवं उसके पिता खेन्द्रकुमार उसकी चाची खुशीला द्वारा भी गाली गलौच जान से मारने की धमकी दी गई । उस समय गांव के बिजेलाल, बिल्लू द्वारा बीच बचाव किया गया । उन लोगो के द्वारा उसे गाली गलौच देने से उसे बहुत बुरा लगा । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें