तुमगाँव : पुरानी रंजीश की बात को लेकर हाथ मुक्का व कड़ा मारपी... - CG Sandesh

तुमगाँव : पुरानी रंजीश की बात को लेकर हाथ मुक्का व कड़ा मारपीट कर पहुँचाया चोंट, मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम नयापारा अछरीडीह में पुरानी रंजीश की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं कड़ा से सिर में मारपीट कर पहुँचाया चोंट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गेंद राम पुरेना ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी 2022 के रात्रि करीबन 09.40 बजे उड़ीसा से अपने गांव नयापारा आया था कि गांव में शादी होने के कारण बाजार चौक में भीड़ थी, भीड़ को देखकर वह वहां रूका तो वहां खड़े मानसिंग साहू और उसके लड़के रेख राम साहू व भेख लाल साहू तीनों एक राय होकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए रेख राम साहू द्वारा अपने हांथ में पहने कड़ा से उसके सिर में मारा जिससे उसके सिर में चोंट आया है खून निकला है घटना को विनोद पुरेना, नरेन्द्र चेलक, अजय बांधे देखे सुने व बीच बचाव किये हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें