राशन कार्डधारियों को मिलेगा 2 माह का एकमुश्त चावल - CG Sandesh

राशन कार्डधारियों को मिलेगा 2 माह का एकमुश्त चावल

बेमेतरा: सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस के अन्तर्गत प्रचलित सभी राशनकार्डधारियों को माह मार्च एवं अप्रैल 2022 हेतु पात्रता अनुसार दो माह का चावल आवंटन एवं वितरण किया जायेगा। इस संबंध मे प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता संरक्षण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। खाद्य अधिकारी बेमेतरा ने बताया कि जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों मे मुनादी के माध्यम से हितग्रहियों को अवगत कराया जायेगा।

चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री जैसे नमक शक्कर केरोसिन की की माहवार पात्रतानुसार पृथक-पृथक वितरण किया जायेगा। कलेक्टर ने जिले मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियांे के माध्यम से दो माह के चावल भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें