लिफ्ट में फंसने से कर्मचारी की मौत - CG Sandesh

लिफ्ट में फंसने से कर्मचारी की मौत

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में एक कंपनी की लिफ्ट में फंसने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय संजीव बेबी के तौर पर हुई है जो केरल के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बेबी मंगलवार को कंपनी की जालीदार दरवाज़े वाली लिफ्ट में फंसने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

ईकोटेक -3 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बेबी को एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें