पेड़ पर लटकता मिला प्रेमी जोड़े का शव, वैलेंटाइन-डे से थे लापत... - CG Sandesh

पेड़ पर लटकता मिला प्रेमी जोड़े का शव, वैलेंटाइन-डे से थे लापता

बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में पेड़ पर प्रेमी जोड़े का शव लटका हुआ मिला. दोनों का शव धमतरी-कांकेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओनाकोन्हा जंगल में पेड़ पर लटका मिला. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ दोनों 14 फरवरी से लापता थे. दोनों की पहचान धमतरी निवासी के रूप में की गई, जिसमें युवक गगन मारकंडे 20 वर्ष और युवती झरना देवांगन लगभग 18 वर्ष होने की जानकारी है. दोनों धमतरी में एक ही मोहल्ले में रहते थे. पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी गई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें