सरकार की इस योजना का उठाएं फायदा , बच्चे के जन्म पर मिलेगा अ... - CG Sandesh

सरकार की इस योजना का उठाएं फायदा , बच्चे के जन्म पर मिलेगा अब 20 हजार रुपये

अम्बिकापुर। भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत अब महिला श्रमिक को बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये मिलेगा। पहले इस योजना में पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को 1 बच्चे के जन्म पर एकमुश्त 10 हजार रुपये दिया जाता था। 

किन्तु किए गए संशोधन के तहत अब हितग्राही को बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये प्रदान किया जाएगा। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव द्वारा भगिनी प्रसूति सहायता योजना के संबंध में पूर्व में जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें