महासमुंद : पुराने विवाद को लेकर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.
महासमुंद अंतर्गत आदित्य हास्पिटल के पास पुराने विवाद को लेकर को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.
राकेश कन्नौजे ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी 2022 को अपने परिजन का इलाज कराने आदित्य हास्पिटल अपने भाई गौरव कन्नौजे के साथ आया था, हास्पिटल के समीप चाय पी रहा था। उसी दौरान घनेन्द्र (जितू) सिंहा आया और अपनी पत्नि को सम्हाल के नही रख रहा है, कहके गाली गलौज किया है, जिसके तहत वह तु एैसा क्यो बोल रहा है और तू कौन होता है मुझे समझाने वाला बोला जिसके तहत उससे मारपीट कर गाली गलौज करने लगा, जान से मारने की धमकी दिया, उसके सिने और हाथ मे चोट आया है और सिने और हाथ मे दर्द है. घटना को वहा पे उपस्थित डोमन चन्द्राकर एवं उसका भाई गौरव कन्नौजे देखे सुने एवं बिच बचाव किए है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकि घनेन्द्र सिन्हा ने पुलिस को बताया कि आदित्य हास्पिटल में ड्यूटी करता है एवं रोज गाँव से आना जाना करता है कि 15 फरवरी 22 को रात्रि करीब 09.15 बजे अपने काम पर आ रहा था उसी समय आदित्य हास्पिटल के सामने राकेश कन्नौजे, गौरव कन्नौजे एवं अन्य 02 व्यक्तियों ने पुराने विवाद को लेकर उसका रास्ता रोककर उसे म बहन की अश्लील अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए राकेश कन्नौजे अपने बेल्ट से एवं गौरव कन्नौजे हाथ मुक्का एवं अन्य 02 लोगो के साथ मिलकर साथी ईंटा पत्थर से वार किए। उसके बचाव बचाव चिल्लाने पर इंदर सोनी, रमेश सिंह ( गार्ड) आए और बीच बचाव किए मारपीट करने से उसके बांए आंख के उपर, सिर के पीछे, चेहरा में चोंट लगकर खून निकला है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.