महासमुंद: 44 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत - CG Sandesh

महासमुंद: 44 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद: कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 11 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुन्द के ग्राम धनसुली निवासी नेमीचंद धीवर की मृत्यु 17 जुलाई 2020 को पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी तोरणी धीवर के लिए, ग्राम बेलसोंडा निवासी ममता यादव की मृत्यु 27 अक्टूबर 2019 को अग्नि दुर्घटना से होने पर उनके पति मोहित यादव, ग्राम जोगीडीपा निवासी बहादुरसिंह की मृत्यु 09 जुलाई 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी फुलकुंवर, ग्राम अमोरा निवासी बेदराम यादव की मृत्यु 17 अप्रैल 2018 को पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी गायन बाई, ग्राम बिरकोनी निवासी राधेश्याम की मृत्यु 02 सितम्बर 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी राधाबाई यादव, ग्राम नायक बांधा निवासी पलटन ध्रुव की मृत्यु 05 सितम्बर 2020 को आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उनकी पत्नी फुलेश्वरी ध्रुव एवं ग्राम लाफिन खुर्द निवासी नीराबाई की मृत्यु 18 नवम्बर 2019 को आग में जलने से होने पर उनके पति हीराराम मारकण्डे के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम पलसापाली निवासी पवित्रों भोई की मृत्यु 25 अगस्त 2019 को सांप के काटने से होने पर उनकी पत्नी रंगोबाई एवं ग्राम बेदारी निवासी हीना बाघ की मृत्यु 31 अगस्त 2019 को आग में जलने से होने पर उनके पति हेमप्रसाद तथा बसना विकासखण्ड के ग्राम बाराडोली निवासी राजोबाई की मृत्यु 20 जुलाई 2020 को पानी में डूबने से होने पर उनके पति पीतांबर एवं ग्राम पौंसरा निवासी अंजू देवी सिंह की मृत्यु 18 सितम्बर 2019 को सांप के काटने से होने पर उनके पुत्र दीपक बहादुर सिंह और भीम बहादुर सिंह के लिए चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें