महासमुंद: पुलिस अधीक्षक का जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को, सरायपाली, बसना अंचल के लोग एसडीओपी कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ सकते है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छ0ग0 शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा लोगो की समस्या सुनकर व उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन लगाया जा रहा है साथही दूर-दराज जैसे सरायपाली, बसना, सिंघोड़ा बलौदा, भवंरपुर में निवासरत नागरिको के सुविधा हेतु जनदर्शन के साथ सम्पर्क सेतु स्थापित कर दूरस्थ अंचल के नागरिक विडियों काॅलिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से रूबरू हो अपनी समस्यों से अवगत करा रहे है। अनुविभाग सरायपाली के नागरिको को अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय महासमुंद आना पड़ता है। जिससें काफी समय लगने के साथ थी ही आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगो की समस्यो को देखते हुये सम्पर्क सेतु स्थापित किया गया है। वहा के नागरिकगण अनुविभागीय अधिकारी (पु) सरायपाली कार्यालय में उपस्थित होकर विडियों काॅलिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महासमुंद से जुड रहे है। यह जनदर्शन प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को 12 बजें से 2 बजें तक संचालित किया जा रहा है लोगो की समस्या को ध्यान में रखते हुये अब से प्रत्येक मंगलवार के साथ-साथ प्रत्येक शुक्रवार को भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10.30 से दोपहर 2.30बजे तक जनदर्शन का आयोजन किया जायेगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें