महासमुंद : बीती रात सड़क हादसे में महिला समेत 4 की मौत. - CG Sandesh

महासमुंद : बीती रात सड़क हादसे में महिला समेत 4 की मौत.

महासमुंद जिले में बीती रात एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. जिसमे एक महिला भी शामिल है. सभी बागबाहरा थाना क्षेत्र के बसुलाडबरी निवासी बताये जा रहे हैं.

बताया जा रह है कि झलप बरेकेल के पास किसी अज्ञात वाहन की जोरदार ठोकर से यह हादसा हुआ, जिसमे जामलाल पिता लक्ष्मण नागवंशी, प्रेमलाल पिता पुरूषोत्तम 18 वर्ष, हुमन पिता उमाशंकर 18 वर्ष, बुगली बाई पति पुष्षोत्तम 45 वर्ष, चारो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार सभी ढांक से तेंदूकोना होकर बसुलाडबरी जा रहे थे, तभी बरेकेल के पास यह बड़ा सड़क हादसा हो गया.

घटना के बाद शव को बागबाहरा सामुदायिक केंद्र भिजवाया गया है. पुलिस जांच में जुटी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें