बसना : दो बाइक सवार आपस में भिड़े, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : दो बाइक सवार आपस में भिड़े, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत कन्याशाला के पास दो बाइक सवार आपस में भिड़े, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

उदेचंद कश्यप ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी 22 को वह अपने निजी काम से बसना आया था कि करीब 1.30 बजे सूचना मिला कि उसके बेटे लिलाधर कश्यप का कन्याशाला बसना के पास एक्सीडेंट हो गया है जिसे डायल 112 में सरकारी अस्पताल ले कर गये है तो वह तत्काल सरकारी अस्पताल गया उसके बेटे को पुछने पर बताया कि अपने मोटर सायकल डिलक्स क्रं0 CG 06 GU 4745 में ग्राम भठोरी से बसना कृषि दवाई लेने आ रहा था कि करीब डेढ बजे कन्याशाला के पास सामने की ओर से एक व्यक्ति अपनी मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रं0 CG04 DG 1198 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट से उसके चेहरा में, दाहिने पैर, हाथ एवं शरीर के अन्य हिस्सो में चोंटे आई है । आस पास खडे लोगो ने बताये कि उक्त मोटर सायकल चालक ओमप्रकाश सोनवानी वार्ड नं0 06 बसना का निवासी है जिसे भी अस्पताल लाये थे । घटना को आस पास वाले भी देखे हैं । उसका लडका लिलाधर कश्यप को मोटर सायकल क्रं0 CG04 DG 1198 के चालक ओमप्रकाश सोनवानी के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से उसके लडके को चोंट लगा है जिसे अस्पताल में भर्ती किये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ओमप्रकाश सोनवानी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें