सरायपाली : चार आरोपियों से 42.5 लीटर  महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : चार आरोपियों से 42.5 लीटर महुआ शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस ने 17 फरवरी को 42.5 लीटर अवैध  महुआ शराब के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. जिनके विरुद्ध अलग-अलग मामलों में 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.

इसके लम्बर के जंगल जाने वाले मार्ग से रतन सार्थी पिता अहमद सर्थी उम्र 43 साल के कब्जे से 8000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 1600 रू. एवं बिक्री रकम 150 रू. को जप्त किया गया.

सरसीवां रोड़ किनारे बालसी से टिकेश्वर रात्रे पिता अंतुराम रात्रे वार्ड नं. 12 ग्राम बालसी से 9500 एम. एल. महुवा शराब कीमती 1900 रू. को जप्त किया गया है.

ग्राम मोंहदा में रित लाल पटेल पिता अमरदास पटेल उम्र 40 के घर में बाड़ी से 15000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 3000 रू. को जप्त कर कार्यवाही में लिया गया है.

तथा बालसी नाला के नीचे राजकुमार रात्रे पिता तिलक राम रात्रे उम्र 28 साल से 10000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 2000 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें