बसना : अलग-अलग मामलों में 10 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : अलग-अलग मामलों में 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 17 फरवरी को दो अलग-अलग मामलों में कुल 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपियों पर कार्यवाही किया है.

इसमें ग्राम छोटे पटनी से मनराखन रात्रे पिता नंद लाल रात्रे उम्र 63 को उसके घर के बाड़ी में अवैध रूप से 6000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 1200 रू. को बिक्री करने वास्ते रखे जाने पर 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

इसी तरह वार्ड नं. 01 पानी टंकी बसना में दयाराम टंण्डन पिता श्याम लाल उम्र 46 साल से 4000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 800 रू. को जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें