महासमुंद : जिले भर में अवैध चखना सेंटर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही. - CG Sandesh

महासमुंद : जिले भर में अवैध चखना सेंटर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही.

महासमुंद के जिले भर में पुलिस ने अवैध चखना सेंटर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 10 प्रकरण दर्ज किये हैं. जिसमे सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट 36 (सी) की कार्यवाही की गई है.

तुमगांव पुलिस ने ग्राम कांपा में आरोपी रफीक खान पिता शब्बीर खान उम्र 53 साल के ठेला में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर कब्जे से 90 ml देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त कर कार्यवाही में लिया है.

पिथौरा पुलिस ने ग्राम डुमरपाली गिरना में आरोपी देवराज यादव पिता श्रीराम यादव उम्र 30 साल को अपने के घर के बाहर आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर कब्जे से 200 ml महुआ शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त कर कार्यवाही में लिया है. तथा आरोपी सनातन बारिक पिता परिखीन बारिक द्वारा घर के बाहर आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर  उसके कब्जे से 100 ml महुआ शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 20 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

बागबाहरा पुलिस ने आरोपी प्रेमशंकर ऊर्फ पिंटू साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 33 साल को अपने चखना ठेला पिथौरा रोड बागबाहरा में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर कब्जे से 100 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त कर अपराध कायम किया.

खल्लारी पुलिस ने ग्राम लभराकला में आरोपी भानू राम ध्रुव पिता गरिबा उम्र 21 साल को अपने घर के परछी में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 100 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 60 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

इसी तरह ग्राम चरौदा कमरौद में आरोपी गौतम  यादव पिता जगदीश यादव उम्र 36 साल को अपने चखना ठेला पर आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर  उसके कब्जे से 50 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 30 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

ग्राम नवाडीह खम्हरीया में आरोपी डमरू राजपूत पिता स्व. दयानिधी उम्र 56 साल को अपने चखना ठेला में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 50 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 30 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

महासमुंद पुलिस ने बेमचा में विधा कुमार कुर्रे पिता स्व. पुरन लाल उम्र 22 साल को अपने चखना ठेला बेमचा में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 150 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 60 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया. तथा आरोपी प्रदीप‍ निषाद पिता प्रितम उम्र 25 साल को अपने ठेला में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने परे उसके कब्जे से 150 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 60 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

कोमाखान पुलिस ने आरोपी नरेश प्रसाद गुप्ता को शराब दूकान के सामने आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 06 नग देशीप्लेन शराब की खाली शीशी एवं 08 नग डीस्पोजल को जप्त कर कार्यवाही किया.

तेन्दुकोना पुलिस ने चिंदुर खार जंगल ग्राम घोंच में आरोपी चैतराम दीवान पिता सुधूराम दीवान उम्र 35 साल से अवैध रूप से 1000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 200 रू. को बिक्री करने वास्ते रखे पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें