महासमुंद : संशोधित समाचार : खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के... - CG Sandesh

महासमुंद : संशोधित समाचार : खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के लिए भर्ती परीक्षा 20 को, नोडल अधिकारी एवं तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित

महासमुंद: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 20 फरवरी 2022 को किया गया है। परीक्षा पूर्वाह्न 10ः00 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक निर्धारित यह परीक्षा जिले के 33 केन्द्रों पर आयोजित होगा। जिसमें 8313 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर निलेेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के संचालन हेतु 11-11 परीक्षा केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। इनमें सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख लवन कुमार मंडन को परीक्षा केन्द्र क्रमांक 23001 से 23011 तक के लिए, अनुविभागीय अधिकारी कोडार नहर जल संसाधन श्री पीयूष देवांगन को परीक्षा केन्द्र 23012 से 23022 तक एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड एम.के. ठाकुर को परीक्षा केन्द्र 23023 से 23033 तक के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है। इनमें तहसीलदार प्रेमूलाल साहू, खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे एवं व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे को 09 परीक्षा केन्द्रों के लिए, नायब तहसीलदार सूरज बंछोर, उप संचालक मत्स्य अतुल सिन्हा एवं सहायक संचालक ग्रामाद्योग डमरूधर पटेल को 10 परीक्षा केन्द्रों के लिए, सहायक संचालक उद्यानिकी आर.एस वर्मा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री डी.एन. जांगड़े एवं कमल नारायण चंद्राकर को सात (23019-23025) परीक्षा केन्द्रों के लिए तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा के.के. वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा एच.आर. देवांगन एवं सहायक वि.खं शिक्षा अधिकारी नितिन लहरे को सात (23027-23033) परीक्षा केन्द्रों के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें