बसना : दो मोटरसायकल की भिडंत में 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घा... - CG Sandesh

बसना : दो मोटरसायकल की भिडंत में 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बसना थाना अंतर्गत आरंगी के पास दो बाइक आपस में टकराई एक की मौत, दो घायल काउन्टर मामला दर्ज.

शौकत अली ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी 2022 को उसका लडका मोहम्मद अली अपनी मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रं0 CG 04 MP 5054 में अपने दोस्त के साथ अपने ससुराल बिलाईगढ जा रहा हूं कहकर निकला था कि करीब 03.30 बजे दोपहर ग्राम आरंगी के पास पहुंचा था कि विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रं0 CG 06 GD 6898 के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके बेटे के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट से उसके लडके मोहम्मद अली के दाहिने हांथ, दाहिने पैर एवं सिर मे चोंट आया है जिसे इलाज हेतु डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल बसना लाये थे जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर रायपुर रिफर कर दिये हैं । घटना को वहां पर उपस्थित आस पास के लोग देखे हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल क्रं0 CG 06 GD 6898 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि अजय निषाद ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी 2022 के सुबह उसके पिताजी चन्दराम एवं चाचा महेन्र् राम निषाद मोटर सायकल क्रं0 CG 06 GD 6898 में बडे पिताजी मंशाराम निषाद के घर ग्राम पचपेडी सगाई कार्यक्रम मे गये थे । सगाई कार्यक्रम से वापस घर आ रहे थे कि करीब 15.30 बजे ग्राम आरंगी के पास पहुचे थे कि सामने बसना की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रं0 CG 04 MP 5054 के चालक अपने मोटर सायकल को तेज गती एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर उसके पिताजी के मोटर सायकल में एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से उसके पिताजी के सिर में गंभीच चोंट लगा था तथा उसके चाचा महेन्द्र राम निषाद को दाहिने पैर दाहिने हांथ में गंभीर चोंट लगा है जिसे ईलाज हेतु 112 वाहन से सरकारी अस्पताल बसना लाये है जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर उसके पिताजी चंदराम निषाद को मृत्यु होना बताया तथा चाचा महेन्द्र राम निषाद को इलाज के भर्ती किये हैं । घटना को वहां पर उपस्थित आस पास के लोग देखे हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल क्रं0 CG 04 MP 5054 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें