महासमुंद : गाली गलौच करने से मना करने पर पति पत्नी की कर दी ... - CG Sandesh

महासमुंद : गाली गलौच करने से मना करने पर पति पत्नी की कर दी पिटायी, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव में गाली गलौच करने से मना करने की बात को लेकर पति पत्नी की कर दी पिटायी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

योगेश नारंग ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नि लीला नारंग अपने घर में थे। 15 फरवरी 22 के शाम को दिनेश बंजारे, दिलीप बंजारे के द्वारा मोहल्ले में गाली गलौच करने से उसके द्वारा मना करने की बात को लेकर 16 फरवरी 22 को सुबह 07.15 बजे दोनो उसके घर आये, तथा बीती बात को लेकर दिनेश बंजारे एव दिलीप बंजारे के द्वारा घर के सामने रखे पत्थर को उठाकर उसे मारपीट कर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पत्थर से मारने पर उसे बाये कमर मे चोट आया है। बीच बचाव करने आयी उसकी पत्नि लीला नारंग से भी उन्होने मारपीट किया था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें