महासमुन्द : पैसो की बात को लेकर गाली गलौच कर दी जान से मारने... - CG Sandesh

महासमुन्द : पैसो की बात को लेकर गाली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम घोडारी में पैसो की बात को लेकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संतोष मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि घर मे वह और उसकी मां दुलारी मानिकपुरी रहते है, 18 फरवरी 22 को रात्रि मे विश्राम कर रहे थे कि करीबन 03.15 रात्रि मे ही ग्राम मुढैना निवासी उमेश साहू जिसे वह पहले से जानता है पूर्व मे भी उसने उसे कुछ पैसे उसके मागने पर उधारी दिये थे जो अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर आया दरवाजा खटखटा कर बुलाया, तब वह और उसकी मां बाहर निकले तो उमेश साहू उससे एक हजार रूपये पैसा मागने लगा, उसके मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा, उसका साथी भी पैसे दे दो कहने लगा, उसके मना करने के बाद उमेश साहू पैसे नही दोगे तो जान से मार दुगा कहकर धमकी देने लगा, उमेश साहू अपने पास एक धारदार हथियार रखा था, और मारने की कोशिश कर रहा था।

वह अपना बीच बचाव कर घर अंदर चला गया, अंदर जाने के बाद उमेश साहू फिर से घर के दरवाजा को खटखटा कर उससे पैसे मागते हुये मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर बार बार जान से मारने की धमकी देने लगा, कुछ देर बाद उमेश साहू और उसका साथी वहा से चले गये। घटना को उसकी मां देखी सुनी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें