सरायपाली : महुआ शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ श... - CG Sandesh

सरायपाली : महुआ शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस को 18 फरवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि 2 व्यक्ति काले रंग की मोटर सायकल मे अवैध रूप से शराब रखकर ग्राम जोगीडीपा से मुंधा की ओर लाने वाले हैं सूचना पर पुलिस स्टाफ जोगीडीपा के बीच नाला के पास घेराबंदी किये कुछ देर बाद जोगीडीपा की ओर से एक काले रंग की मोटर सायकल हीरो सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GQ 4312 आते दिखा जिसे रोककर पुछताछ किया जो वाहन चलाने वाले ने अपना नाम मोहनलाल एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गणेश चौहान निवासी लिमऊगुडा बताया. आरोपियों के कब्जे से 1. एक 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा लगभग 10 लीटर महुआ शराब, 2. एक 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा लगभग 05 लीटर महुआ शराब, 3. एक प्लास्टिक झोला में रखे प्लास्टिक झिल्ली में भरा लगभग 05 लीटर महुआ शराब जुमला लगभग 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रूपये एवं एक काला कलर का मोटर सायकल हीरो सुपर स्प्लेंडर पुरानी क्रमांक CG 06 GQ 4312 कीमती लगभग 40000 रूपये जुमला कीमती 44000 रूपये गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें