युवक ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या, वायरल वीडियो में पत्नी... - CG Sandesh

युवक ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या, वायरल वीडियो में पत्नी सहित कई लोगों पर लगाया प्रताडित करने का आरोप

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक के तालाब में कूदकर कथित आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी हजारीलाल ने बताया कि भरत यादव (28) ने रणसागर तालाब में कूदकर कथित आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कथित तौर पर आत्महत्या से पहले बनाये गये वायरल वीडियो में उसने पत्नी, सास, ससुर और साले द्वारा प्रताडित करने का आरोप लगाया है। थानाधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। जब तक तथ्य सामने नहीं आये कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामलें की जांच जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें