पेट्रोल भरवाने के दौरान डिग्गी से पार हुए 1 लाख रुपये, सामने... - CG Sandesh

पेट्रोल भरवाने के दौरान डिग्गी से पार हुए 1 लाख रुपये, सामने आया सीसीटीवी फुटेज.

महासमुंद जिले में आज दोपहर करीब 3 बजे झलप छिलपावन चौक के पास एक पेट्रोल पंप से एक किसान के मोटरसायकल की डिग्गी से 1 लाख रुपये पार होने की खबर सामने आ रही है.

मामला पटेवा थाना अंतर्गत का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मिडिया में सामने आया है.

फुटेज में पीड़ित पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने मोटरसायकल से आता हुआ नजर आ रहा है, जिसके पीछे पीछे एक अन्य मोटरसायकल भी वहां पहुँचती है. जिसमे दो लोग सवार रहते है. और उसमे से पीछे बैठा व्यक्ति उतरकर पीड़ित के मोटरसायकल की डिग्गी के पास आ जाता है.

इस दौरंन पीड़ित जब मोटरसायकल में पेट्रोल भरवाकर अपनी टंकी बंद कर रहा होता है, तभी दुसरे मोटरसायकल से उतरा हुआ व्यक्ति पीड़ित की डिक्की में से कुछ निकाल लेता है. और उसके पीछे लाइन में पेट्रोल डलवाने के लिए खड़ी बाइक पेट्रोल डलवाना छोड़ वापस भाग जाते हैं.

बहरहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें