तुमगाँव : 91 नग फैसिंग पोल को तोड़फोड़ कर पहुचाया नुकसान, मामल... - CG Sandesh

तुमगाँव : 91 नग फैसिंग पोल को तोड़फोड़ कर पहुचाया नुकसान, मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम पिरदा में 91 नग फैसिंग पोल को तोड़फोड़ कर पहुंचाया नुकसान जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

आशीष कुमार खुमरी ने पुलिस को बताया कि वह परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर आरंग परिक्षेत्र कोडार में पदस्थ है. कक्ष क्रमांक 822 में चैनलिंक फेंसिंग हेतू 91 नग सीमेंट का फेसिंग पोल लगाकर जाली से घेरा किया गया था. 16 फरवरी 22 के रात 01 बजे के आसपास वह एवं उसका साथी जितेन्द्र भारती एवं देवदास चेलक, दैनिक वेतन भोगी पेट्रोलिंग के लिये कक्ष क्रं. 822 आये तो देखे कि शुभम साहू एवं उसका भाई एवं दो अन्य व्यक्ति फेंसिंग पोल को तोडकर भूषण साहू के घर के अंदर जाते देखे हैं । जिससे 33397 रूपये का नुकसान हुआ है। कक्ष क्रमांक 822 वन विकास निगम का जमीन है उक्त जमीन को भूषण साहू के घर से लगा है ।

पार्थी के लिखित आवेदन की रिपोर्ट पर 427,34 भादवि व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 धारा 3 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें